अग्रवाल महिला समिति ने किया ‘मोहे रंग दे’ कार्यक्रम का आयोजन

Ad

हैदराबाद, अग्रवाल महिला समिति द्वारा मोहे रंग दे कार्यक्रम का आयोजन गोशामहल स्थित केड़िया भवन में किया गया। कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें महिलाओं ने होली के साथ गणगौर उत्सव मनाया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों का आनंद उठाया। गणगौर सजाओ, फूलों के आभूषण, गीतों पर नृत्य, खेल प्रतियोगिता, एकल एवं सामूहिक नृत्य जैसी प्रस्तुतियों में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महिलाएं होली और गणगौर उत्सव मनाते हुए

प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सर्वश्रेठ नृत्य एवं गणगौर सजावट श्रेणियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई। साथ ही महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें कई महिलाओं ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। शीतल रूंगटा एवं रानी मित्तल ने महिलाओं के मनोरंजन हेतु गेम्स खिलाए।

यह भी पढ़ें… भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया आदि वीर जयंती महोत्सव

चैत्र नवरात्रि एवं नववर्ष के उपलक्ष्य में महिला समिति द्वारा देवी प्रसन्न भाव की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन समिति की सदस्य कविता गोयल, मीना केड़िया, संगीता भगेरिया , ऋतु अग्रवाल, स्नेहलता गुप्ता, निर्मला सांघी, रानी मित्तल, शीतल रूंगटा, उषा सिंघल, अनीता गुप्ता एवं सतवंती सरायवाला द्वारा किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button