अवैध जुआ-सट्टेबाजी पर बड़ी कार्रवाई, 300 वेबसाइट-ऐप ब्लॉक

नयी दिल्ली, सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी की वेबसाइट के खिलाफ एक बड़े अभियान के तहत ऐसी 300 वेबसाइट और एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। ब्लॉक की गई वेबसाइट और ऐप ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी मंच, ऑनलाइन कैसीनो और सट्टा बाजारों की तरह काम करने वाले ‘बेटिंग एक्सचेंज’ से संबंधित हैं।
सूत्रों ने बताया कि सट्टा/मटका जुआ नेटवर्क और ‘रियल-मनी’ कार्ड एवं कैसीनो गेम ऐप पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी की वेबसाइट पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसी 300 वेबसाइट और एप्लीकेशन को ब्लॉक कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि अब तक ऐसी लगभग 8,400 वेबसाइट को ब्लॉक किया जा चुका है, जिनमें से अधिकांश (लगभग 4,900) ‘ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम’ पारित होने के बाद ब्लॉक की गई हैं। (भाषा )
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





