ए आर रहमान मणिरत्नम की अगली फिल्म के लिए संगीत देंगे

Ad

नयी दिल्ली, मणि रत्नम की प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज़ ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी आगामी फिल्म के लिए संगीत ए आर रहमान देंगे।

इस फिल्म में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। मणि रत्नम और रहमान ने ‘रोजा’, ‘कातरु वेलियिदई’, ‘छेका चिवंथ वानम’, ‘ओके कानमनी’, ‘रावनन’, ‘पोन्नियिन सेल्वन’ (1 और 2) और ‘ठग लाइफ’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। मद्रास टॉकीज़ ने इस खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट कर साझा किया।

यह भी पढे़: यह अच्छा है कि दुनिया सिकुड़ रही है : ए आर रहमान

साथ ही फिल्म का पोस्टर भी साझा किया गया। फिल्म के अन्य विवरण के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इसमें सेतुपति के साथ पल्लवी पहली बार काम करेंगी। सेतुपति इससे पहले, रत्नम के साथ 2018 की तमिल फिल्म ‘चेक्का चिवंथ वानम’ में काम कर चुके हैं जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस और मद्रास टॉकीज़ कर रहे हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button