खैरताबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पद पर श्याम सिंह की नियुक्ति
हैदराबाद, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने खैरताबाद जिला कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की, जिसके तहत जिला कमेटी महासचिव टी. श्याम सिंह व उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह को नियुक्त किया गया।


टीपीसीसी अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि खैरताबाद जिला अध्यक्ष मोथा रोहित मुदिराज से परामर्श के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके तहत महासचिव पद पर टी. श्याम सिंह, श्रीधर गौड़, सत्ती बाबू, भगवान, विजेता रेड्डी, पंजाला वेंकटेश गौड़, फरीद, मोहम्मद हामिद, शाजान उल्लाह, मीर अहमदुद्दीन अली (फैसल), पी. क्रांति सिंह, शाह मोहम्मद आरिफ, सतीश गौड़ और सुभाष लड्डू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसी प्रकार परमेश्वरी सिंह, नारायण स्वामी, सुनीता रेड्डी, कास्बे पृथ्वीराज, मसूद अहमद, चंद्र मोहन यादव, जे. रविंदर, खाजा सैफुद्दीन, समीर कुर्बी और येथी राज को उपाध्यक्ष बनाया गया।
यह भी पढ़ें… बजट भाषण के दौरान बीआरएस नेताओं ने किया शोर-शराबा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस फैसले को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व इन नियुक्तियों से क्षेत्र में कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलने का भरोसा जता रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





