कांग्रेस और राहुल गांधी भाजपा की ‘बी-टीम’: केरल सीएम

नई दिल्ली: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा चुनाव से पहले से खास बातचीत की है उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ‘बी-टीम’ का कप्तान करार दिया हैI विजयन का मानना है कि राहुल गांधी केरल की जमीनी हकीकत को समझे बिना प्रतिक्रिया देते हैंI
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ अपने रिश्तों और राज्य के वित्तीय हालातों पर भी खुलकर बात की हैI उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केरल के खिलाफ एक तरह की आर्थिक नाकेबंदी करने की कोशिश कर रही हैI इस इंटरव्यू में सबरीमला मंदिर विवाद से लेकर सांप्रदायिकता तक के गंभीर मुद्दों पर सीएम ने अपनी राय रखी हैI
राहुल गांधी को क्यों बताया बीजेपी की बी-टीम का कप्तान?
पिनाराई विजयन ने की नेतृत्व क्षमता और उनकी राजनीति पर कड़े सवाल उठाए हैं, मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं जो अपने अनुभवों से चीजें सीखने और उन्हें सुधारने में सक्षम नहीं हैं, विजयन के मुताबिक, राहुल की बातों को उतनी ही अहमियत दी जानी चाहिए जितनी वे हकदार हैं, उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी बीजेपी की बी-टीम के कैप्टन की तरह काम कर रहे हैंI उनकी प्रतिक्रियाएं अक्सर केरल में चल रहे घटनाक्रमों की सही समझ के बिना होती हैंI(भाषा)
यह भी पढ़े– ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ 15% तक बढ़ाने का ऐलान
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





