प्रोफाइल पिक्चर के झाँसे में ना आएँ : हैदराबाद पुलिस कमिश्नर

Ad

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने कहा कि स्मार्ट फोन कई युवतियों के लिए श्राप बनता जा रहा है, क्योंकि साइबर अपराधी फर्जी अकाउंट का इस्तेमाल कर उन्हें प्रताड़ित व ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने युवतियों से सोशल मीडिया के प्रोफाइल पिक्चर के झाँसे में न आने की चेतावनी दी। अपने एक्स खाते पर पोस्ट करते हुए सज्जनार ने कहा कि साइबर अपराधी हैण्डसम नौजवानों या फिल्म एक्टर्स के फोटो को प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर इस्तेमाल कर फर्जी खाते बना रहे हैं।

इसके आधार पर फेकबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर लड़‌कियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उन्हें अपने जाल में फैसा रहे थे। इनकी मीठी बातों से प्रभावित होकर कुछ लड़कियाँ उन पर आँख मूंदकर भरोसा कर रही है और अपने व्यक्तिगत फोटो या वीडियो शेयर कर रही है। जैसे ही फोटो और वीडियो शेयर की जाती है, यह अजनबी साइबर अपराधी हैवान बनकर सामने आते हैं। भेजे गए फोटो और वीडियो के आधार पर और मार्किंग के जरिए फोटो को अश्लील बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करते हुए उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की माँग करते हुए प्रताड़ित कर रहे हैं।

इस प्रकार की कई घटनाएँ प्रकाश में आई हैं। इन घटनाओं में पैसे वसूलने के अलावा युवतियों का शारीरिक शोषण भी किया गया है। कुछ मामलों में तो युवतियाँ ब्लैकमेल का शिकार होकर आत्मघाती कदम भी उठा रही हैं। उन्होंने लड़कियों से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रोफाइल पिक्चर को लेकर भावनात्मक रूप से प्रभावित न हों। यदि कोई समस्या हो, तो वे आत्मघाती कदम उठाने के बजाय अपने अभिभावकों या विश्वसनीय दोस्तों से जानकारी साझा करें।

इसके बाद बिना किसी झिझक के डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दें। पुलिस इस प्रकार के मामलों में पीड़ितों का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार खड़ी है। इसके अलावा उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और कुछ समय अपने बच्चों के साथ बिताते हुए उनकी भावनाओं की कद्र करने को कहा। अभिभावक विशेषकर इस बात का पता लगाएँ कि उनके बच्चे ऑनलाइन क्या कर रहे हैं, किससे बात कर रहे हैं, यदि कोई संदेह हो तो वे बच्चों से परामर्श कर उन्हें वास्तविकता से अवगत करवाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button