हैदराबाद : तालाब में डूबा किशोर, दोस्तों के सामने गई जान

Ad

हैदराबाद, मल्काजगिरी के जवाहरनगर थाना परिधि में तालाब में भेड़ों को नहलाने के दौरान दुर्घटनावश डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि वम्पुगुड़ा निवासी दिलीप का पुत्र निखिल (16) पढ़ाई करते हुए अपने पिता के कार्यों में हाथ बँटा रहा था। शुक्रवार की शाम के समय वह अपने दोस्तों के साथ जवाहरनगर डम्पिंग यार्ड के निकट ईदुलाकुंटा तालाब में भेड़ों को नहला रहा था।

इसी दौरान वह गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों दयाकर, हरीश, वम्शी, अवेस, यशवंत, सत्ती तथा शुक्ला ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। दोस्तों ने तुरन्त जवाहरनगर पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़े : पत्नी की मौत का सदमा न सह पाए एसआई, उठाया खौफनाक कदम

जानकारी मिलते ही जवाहरनगर पुलिस डीआरएफ दल के साथ तुरन्त इदुलुकुंटा तालाब पहुँच गई। डीआरएफ दल के कर्मचारियों ने निखिल को तालाब से बाहर निकाला और उसे एक निजी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल पहुँचने से पहले ही निखिल दम तोड़ चुका था। निखिल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेजकर पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button