धुरंधर: द रिवेंज’ पर ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया

Ad

नयी दिल्ली: अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म का हर दृश्य युद्ध के नगाड़े की तरह प्रभाव छोड़ता है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म बृहस्पतिवार को रिलीज हुई थी और यह धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है।

शेट्टी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले ही दृश्य से दर्शकों को बांध लेती है और अंत तक पकड़े रखती है। हर दृश्य युद्ध के नगाड़े की तरह दर्शकों पर प्रभाव छोड़ता है। यह सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि एक ‘स्टेटमेंट’ है। शानदार कहानी, बारीकियों पर बेहतरीन काम और हर कलाकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन।”

फिल्म का पहला भाग कराची के लियारी इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित था और इसमें खुफिया अभियानों की कहानी दिखाई गई थी। यह सीक्वल सिंह के किरदार हमजा अली मजारी के कराची के अंडरवर्ल्ड में उदय की कहानी बयां करता है, साथ ही जसकिरत सिंह रांगी के रूप में उसकी पृष्ठभूमि को भी उजागर करता है और उस नौजवान के सफर को दिखाता है जो अंततः एक खुफिया जासूस बन जाता है।

फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है और इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है।(भाषा) 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button