नुमाइश मैदान में माँ वैष्णो देवी के विशाल जागरण में उमड़े भक्त
हैदराबाद, माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल, हैदराबाद के तत्वावधान में नुमाइश मैदान में माँ वैष्णो देवी का विशाल जागरण भव्यता से संपन्न हुआ। अवसर पर भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत कर सभी भक्तों को माता की भक्ति में रंग दिया।









































































नुमाइश मैदान में माँ वैष्णो देवी जागरण मंडल, हैदराबाद के जागरण का शुभारंभ माता की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जागरण का मुख्य आकर्षण अखंड ज्योत, माता का भव्य दरबार, अलौकिक दर्शन, भजन गंगा, लंगर (प्रसाद), माता का खजाना, तारा रानी की कथा, आरती एवं प्रसाद का कार्यक्रम रहा।
अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर माता के भव्य दरबार के दर्शन एवं जम्मू कटरा माँ वैष्णो देवी मंदिर से आए पुजारी लोकशजी द्वारा वितरित खजाने रहा। माता के जागरण में जोधपुर के राष्ट्रवादी गायक छोटू सिंह रावणा, नई दिल्ली के गायक सुमित सैनी एवं हैदराबाद के मुरारी दाहिमा ने भजन के माध्यम से भक्ति का रस घोला। देर तक भक्तों ने भजनों व लंगर प्रसाद का लाभ लिया। जागरण में करीब 20 स्टॉलों की स्थापना की गई, जिसके माध्यम से भक्तों ने खान-पान, पेयजल, शीतल पेय, कचौरी, समोसे, आइसक्रीम आदि का लाभ लिया।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा ब्यूरो की निदेशक शिखा गोयल, जामबाग के पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल, राजस्थानी प्रगति समाज के महामंत्री गोविंद नारायण राठी, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति के उपाध्यक्ष किरोड़ीमल नरसिंगपुरिया सहित अन्य का स्वागत मंडल के सदस्यों द्वारा शॉल, माला एवं प्रसाद के साथ किया गया।
समाजसेवियों ने जागरण में सेवा भाव से दिया योगदान
अवसर पर जागरण के सहयोगी जल सेवा नारायण चौधरी, पूजा सामग्री, आइसक्रीम सेव अनूप कुमार झुनझुनवाला, बैनर एवं होर्डिंग सेवा अमित सरावगी, समोसा सेवा सत्यनारायण रविन्द्र कुमार, बटरमिल्क सेवा नितिन अग्रवाल, उपमा सेवा दीपेश अग्रवाल, पॉपकार्न सेवा नवीन अग्रवाल, ईडली सेवा संजय अग्रवाल, बिस्कुट सेवा रमेश अग्रवाल, कड़ी कचौरी, चाय कॉफी सेवा जय माता दी, बिरयानी सेवा नरेश गर्ग, मैसूर भज्जी सेवा कपिश अग्रवाल, रोस मिल्क सेवा गोविन्द अग्रवाल, फ्रूट स्टॉल सेवा ललित अग्रवाल, स्टेशनरी सेवा रामकिशन अग्रवाल, पेपर स्ट्रिप एड सेवा राजेश सिंघानिया, रसना सेवा महावीर प्रसाद पवन कुमार डोकानिया, भंडारा सेवा नरेश ताजपुरिया, सुभाषचंद अग्रवाल, किरोड़ीमल मनीष अग्रवाल, रामप्रकाश बंसल सहित अन्यों ने प्रदान की।
अवसर पर बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवादल, एचएनएस चिकित्सालय द्वारा निशुल्क मेडिकल कैम्प तथा मारवाड़ी युवा मंच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प का सभी ने लाभ लिया। साथ ही कइयों ने रक्तदान किया। एकल विद्यालय की स्टॉल से सभी को आदिवासी कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़ें… श्री राजस्थानी नव जागृति मंच एवं महिला मंडल का गणगौर महोत्सव संपन्न
समाज के गणमान्य लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी
कार्यक्रम में मंडल की कोर कमेटी के रामकिशन अग्रवाल, ए.के. अग्रवाल, राकेश नरसिंगपुरिया, संजय अग्रवाल (राजस्थानी), अंजनी कुमार सरावगी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राकेश जालान, सूर्यकमल गुप्ता, धीरज कुमार अग्रवाल ताउजी, प्रवीण नावंदर, हरिओम गर्ग, ललित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दिनेश टिबड़ेवाल, श्यामलाल गोयनका, राजेन्द्र अग्रवाल (आईएचएम), त्रिलोक अग्रवाल, जोगीराम अग्रवाल, बिक्की सराफ, महेश कुमार अग्रवाल, मदन सिंह सांखला, विकास अग्रवाल, पुनीत गुप्ता, विकास कुमार केशान, सज्जन कुमार सराफ, रमेश कुमार अग्रवाल, वरुण कौशिक, नारायण चौधरी, नरेश अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, अमन पोद्दार, नरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, रामफल अग्रवाल, महेश कुमार ताजपुरिया, विट्ठल अट्टल, नरेश गर्ग, सुनील कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, विकास हिस्सारिया, गणेश अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संदीप मित्तल, नितिन अग्रवाल, एस.के. अग्रवाल व गोपाल तायल ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में नवीन कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, धीरज अग्रवाल (सहेली साड़ी), श्रवण कुमार अग्रवाल, अशोक मित्तल, आशीष दोचानिया, अमित सरावगी, संदीप कुमार मारोड़िया, अनूप कुमार, मुकेश कुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार बैद, सतीश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, अश्विन अवस्थी, हर्ष अग्रवाल, रजनीश सिंघानिया, अनिरुद्ध गुप्ता, सुनील कुमार दुग्गड़, राजेन्द्र कुमार दरक, विभोर कुमार तुलस्यान, रूपेश अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, विशम्भर अग्रवाल, कमल कुमार अग्रवाल, पवन कुमार अटासनिया, संदेश अग्रवाल, मनीष तालुका, अचल गुप्ता, अनिल सुरेखा, जगदीश सारड़ा, भीम फिटकरीवाला, मनीष फिटकरीवाला, संगेश अग्रवाल, धीरज खेतान, राकेश कुमार अग्रवाल, रवि गोयल, नवीन कुमार अग्रवाल, रमेश गर्ग, प्रमोद कुमार तुलस्यान, राकेश अग्रवाल, किशोर गुप्ता, रमेश भाई प्रवीण कड़ेल महिमन कड़ेल, नरेश कुमार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, घनश्याम पटेल, राम गोयल, अंकित सिंघल, अमित गोयल, पंकज मोर, केशव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल सहित अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



