अबूधाबी : मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक घायल
दुबई, अबूधाबी में सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा पर ताजा घटनाओं के बीच हवाई रक्षा प्रणाली ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया, जिससे मलबा रिहायशी इलाके में गिर गया। इस दौरान एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हुआ। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया और नागरिकों से आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा रखने का आग्रह किया।
अबूधाबी के अल शवामेख इलाके में हवा में मार गिराई गई मिसाइल का मलबा गिरने से एक भारतीय नागरिक मामूली रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हवाई रक्षा प्रणाली ने आती हुई मिसाइल पर हमला किया, जिसके बाद आपात टीमों ने कदम उठाया। इसके बाद मिसाइल का मलबा रिहाइशी इलाके पर गिर गया।
यह भी पढ़े : ट्रम्प का ईरान को अल्टीमेटम- 48 घंटे में होर्मुज खोलें
अबूधाबी के मीडिया कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हवाई रक्षा प्रणाली द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक मार गिराए जाने के बाद उसका मलबा अल शवामेख क्षेत्र में गिर गया। इस घटना में एक भारतीय नागरिक को मामूली चोट आई।’’ पोस्ट में कहा गया, ‘‘ लोगों से आग्रह किया जाता है कि वे आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी हासिल करें और अफवाहें या असत्यापित सूचना फैलाने से बचें।’’(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



