माली प्रीमियर लीग में इलेवन स्टार व युवा स्टार ने दर्ज की जीत

हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम, अत्तापुर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल-7) के तहत खेले गए मैचों में इलेवन स्टार व युवा स्टार ने जीत दर्ज की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीताराम सांखला एवं समाज बन्धु उपस्थित थे। प्रतियोगिता के तहत खेले गए एक मैच में रामदेव इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार ने 10 विकेट खोकर 112 रन बनाये, जिसमें चिमनलाल पंवार ने 44 व अक्षय भाटी ने 20 का रनों का योगदान दिया। अभिलाष पंवार ने 4, प्रियांश सांखला ने दो व जय देवड़ा तथा शुभम भाटी ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रामदेव इलेवन की टीम 10 विकेट खोकर 78 रन बनाए। इसमें जय देवड़ा ने 21, शुभम भाटी ने 19 रनों का योगदान दिया।

यह भी पढ़ें… श्री गौतम स्वामी का शक्रस्तव एवं पुष्पवृष्टि पूजन आयोजित

श्याम ने 3 विकेट चटकाए, मैन ऑफ दि मैच घोषित हुए

श्याम ने 3, राम भाटी, पवन सैनी, हंसराज ने दो-दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच श्याम चुने गये। दूसरे मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रामकुमारजी कच्छावा उपस्थित। माली वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। युवा स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 190 रन बनाए।

इसमें देवेन्द्र ने 60, अजय भाटी ने 36, विक्रम ने 33, ईश्वर सांखला ने 22, राहुल सिंह परिहार ने 13 रनों का योगदान दिया। कुश सांखला ने 2, भारत भाटी व आकाश सांखला ने एक-एक विकेट चटकाए। माली वारीयर्स की टीम 10 विकेट के नुकसान पर 111 ही बना सकी। इसमें चन्द्रप्रकाश सोलंकी ने 27, राज सैनी ने 15, तरुण सोलंकी ने 15, अकाश सांखला ने 11, धीरज परिहार ने 11 रनों का योगदान दिया। ईश्वर सांखला ने तीन, विक्रम, देवेन्द्र, राहुल सिंह परिहार ने दो-दो, दिनेश परिहार ने एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच देवेन्द्र चुने गये।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button