बेगमपेट अपार्टमेंट का स्लैब गिरने से दो इलेक्ट्रीशियनों की मौत

हैदराबाद, नगर के बेगमपेट इलाके में एक अपार्टमेंट की स्लैब गिरने की वजह से दो इलेक्ट्रीशियनों की दर्दनाक मौत हो गई।
बेगमपेट पुलिस ने बताया कि सीतारामबाग के पास रहने वाले देवेंद्र (60) और पी. विवेक (30) बेगमपेट के कुंदनबाग स्थित मेथोडिस्ट कॉलोनी में अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर काम कर रहे थे, जबकि फ्लैट का मालिक प्रसाद बालकनी में खड़ा था।

इसी दौरान अचानक फ्लैट की स्लैब भरभराकर गिर गई, जिससे तीनों सीधे नीचे जमीन पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि देवेंद्र और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रसाद की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल के शवगृह भेजा। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शराब के नशे में दोस्त की हत्या

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button