हैदराबाद : सड़क दुर्घटना में गई युवक की जान

हैदराबाद, पुराने शहर के बालापुर पुलिस थानांतर्गत सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बालापुर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि मेहंदीपटनम में रहने वाला मोहम्मद अमन (23) शनिवार रात अपनी बाइक पर एर्राकुंटा रोड से चंद्रायनगुट्टा की ओर जा रहा था। इसी दौरान मंडी के पास एक बाइक सवार ने तेज रफ्तार में अचानक मोड़ ले लिया।

घटना में अमन अपनी बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसकी बाइक सामने वाली बाइक से जा टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई ने बताया कि हादसे में शामिल दूसरे बाइक चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : शराब के नशे में दोस्त की हत्या

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button