संस्कार धारा द्वारा गणगौर सूरजजी का भव्य सामूहिक उद्यापन
हैदराबाद, संस्कार धारा (एक विचार) द्वारा गणगौर सूरजजी का सामूहिक उद्यापन सुल्तान बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में किया गया। संस्था की संस्थापिका कलावती जाजू ने बताया कि लगभग 30 महिलाओं का उद्यापन कराया गया। इसी तरह लगभग 1000 लोगों ने भोजन का आनंद लिया। अध्यक्ष श्यामा नावंदर, मंत्री अंजना अट्टल ने कहा कि उद्यापन में पधारी महिलाओं ने उद्यापन की व्यवस्था एवं भोजन की सराहना की।
उद्यापन में संयोजिका प्रेमा जाजू, सह-संयोजिका पद्मा बजाज, तारा जाजू ,मंजू तिवारी, मौसमी भूतड़ा, कविता अट्टल, सविता मालानी, ललिता सोनी, ऊषा अग्रवाल का सहयोग रहा। कोषाध्यक्षा प्रेमलता कांकाणी ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्थान व्यवस्था मंदिर के पुजारी रमेशचन्द व्यास की देखरेख में रही। संस्था द्वारा सुल्तान बाजार स्थित श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर में एकल सुरताल समिति के सहयोग से संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ मंगलवार, 24 मार्च को दोपहर 3 बजे से किया जायेगा। सभी से पाठ में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।
यह भी पढ़ें… श्री सात युवा समिति, हैदराबाद ने की साधारण सभा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



