सिद्धू जोन्नालगड्डा हुए व्यस्त

स्टार बॉय सिद्धू जोन्नालगड्डा की पिछली फिल्म तेलसु कदा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बावजूद सिद्धू कई फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं। अब युवा निर्देशक अनिल कुमार के निर्देशन में फिल्म करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सितारा एंटरटेनमेन्ट्स बैनर तले प्रमुख निर्माता नागवंशी भारी बजट से निर्मित करने जा रहे हैं।

यह अनिल कुमार की निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म साहो में को-राइटर और एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। अब, निर्देशक के रूप में पहली बार, वे सिद्धू के साथ एक दिलचस्प कहानी वाली फिल्म पर काम करेंगे। फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। नियमित शूटिंग अगले महीने, 26 अप्रैल से शुरू होगी।

यह भी पढ़े : धुरंधर सीक्वल पर सिख भावनाएं आहत करने का आरोप, शिकायत दर्ज

फिलहाल, वह रविकांत पी. द्वारा निर्देशित भड़ास और युवा निर्देशक स्वरूप आरएसजे के निर्देशन में फिल्म कर रहे हैं। इसकी शूटिंग तेजी से चल रही है। अब अनिल कुमार की फिल्म के साथ, सिद्धू तीन और फिल्मों की शूटिंग में भाग लेंगे। जल्द ही इससे जुड़ी अन्य जानकारी मेकर्स द्वारा घोषित की जाएगी।

आर.विजय कुमार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button