भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलें ज़ब्त
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 68 एनडीपीएल शराब की बोतलों को ज़ब्त किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहनों की तलाशी लेते हुए दिल्ली और गोवा की 68 शराब की बोतलों को ज़ब्त किया गया।
आरोपी विमान के जरिए हैदराबाद एयरपोर्ट के रास्ते एनडीपीएल शराब की तस्करी कर रहे थे। जब्त शराब की बोतलों को आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट की आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अंजी रेड्डी ने बताया कि एनडीपीएल शराब की तस्करी से राजस्व को नुकसान होता है। प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद एयरपोर्ट रूट, रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों पर लगातार छापेमारी कर अवैध शराब जब्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ की 4 टीमें केवल एयरपोर्ट रूट पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें… क्यूनेट की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 32 आरोपी धरे गए
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



