हैदराबाद : नकली नारियल पाउडर फैक्ट्री का भंडाफोड़

हैदराबाद, गोलकोंडा जोन की टास्क फोर्स व गोशामहल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नकली नारियल पाउडर फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए लगभग 21 लाख रुपयों की सामग्री सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया।

टास्क फोर्स के अतिरिक्त डीसीपी आंदे श्रीनिवास राव ने बताया कि बेगम बाजार, स्वास्तिक मिर्ची स्टोर के निकट रहने वाला नकुल उर्फ नकौल मारोटिया (31) बेगम बाजार इलाके में बालाजी पुरुषोत्तम कोकोनट बिजनेस शॉप के नाम से अवैध रूप से नारियल पाउडर तैयार कर रहा था। वह कर्नाटक से सस्ते और घटिया गुणवत्ता का नारियल पाउडर लाकर उसे चेतक ब्रांड के पैकेट में भरकर असली उत्पाद के रूप में बेच रहा था।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : चोरी छुपे युवती का वीडियो निकालने वाला अरेस्ट

छापेमारी के दौरान 8,300 किलो मिलावटी नारियल पाउडर, 3 पैकिंग मशीनें, 3 वेटिंग मशीनें और 200 ग्राम के 400 पैकिंग कवर बरामद किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 21 लाख आंकी गई।उन्होंने बताया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस और फूड सेफ्टी सर्टिफिकेट के यह कारोबार चला रहा था। पैकेट्स पर न तो बैच नंबर थे और न ही एक्सपायरी डेट लिखी हुई थी। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 274 और एफएसएसएआई एक्ट की धारा 57(2) के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button