एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में अमित साध

जून 5, 1983 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में पैदा हुए अमित साध की पढ़ाई-लिखाई लखनऊ में हुई। उन्होंने लॉ मार्टिनियर कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। उनके पिता रामचंद्र डोगरा नैशनल लेवल हॉकी प्लेयर थे। महज 16 साल की उम्र में अमित ने अपने पिता को खो दिया। उसके बाद उनकी ज़िंदगी में सबकुछ बदल गया। ऐसे में आर्थिक तंगी के कारण उन्हें दिल्ली जाकर काम तलाशना पड़ा।

21 साल की उम्र में अमित साध ऐक्टर बनने का ख़्वाब लिए मुंबई आ गए। यहां आने के बाद सबसे पहले उन्होंने एक ऑस्कर विनर डायरेक्टर की हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन बात नहीं बनी। हर कदम पर अमित को मुंबई में सिर्फ ठोकरें ही मिलीं। ऐक्टिंग नहीं आने के इल्ज़ाम के साथ उन्हें हर जगह रिजेक्ट कर दिया जाता था। फिर एक दिन उनकी किस्मत उस वक्त पलटी, जब एक ऑडिशन के बाद नीना गुप्ता के शो क्यों होता है प्यार (2002-2003) के हीरो के लिए उन्हें चुन लिया गया।

यह टीवी शो ऑडियंस को खूब पसंद आया। लेकिन इसके बाद भी अमित के आगे का सफर आसान नहीं हो सका। लेकिन हर दिन खुद को बेहतर बनाते हुए, जीवन में आई हर चुनौती से लड़कर अमित ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। साल 2002 से साल 2007 तक अमित ने क्या हादसा क्या हकीकत, आवाज – दिल से दिल तक, कोई दिल मे है और कोहिनूर जैसे ढेर सारे टीवी शो में काम किया। दर्शकों ने भी उन पर भरपूर प्यार लुटाया।

अमित ने साल 2018 में पहली बार वेब सीरीज ब्रीथ के ज़रिए ओटीटी का रूख किया

अमित रियलिटी शो नच बलिए 1 (2005) और फीयर फैक्टर इंडिया (2007) के ऑरिजिनल सीजन में थे। उस दौरान सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 1 (2006-2007) में उन्हें पार्टिसिपेट करने का अवसर भी मिला। अमित साध ने फिल्म फूंक 2 से हिन्दी सिने जगत में कदम रखा, लेकिन फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्हें फिल्म मैक्सिमम मिली, लेकिन इसका हाल और भी बुरा रहा।

फिर अमित फिल्म काई पो छे में ओमी शास्त्रा का किरदार मिला। इसके लिए अमित साध ने जमकर मेहनत की थी और ऑडियंस ने उनकी मेहनत का फल ज़बर्दस्त प्रशंसा के रूप में उन्हें दिया। उसके बाद जो हुआ, वो सबके सामने है। वो सलमान खान और अनुष्का शर्मा की सुल्तान में एक टीम ओनर के किरदार में थे। अक्षय कुमार के साथ गोल्ड में एक हॉकी प्लेयर बने नज़र आए। सुपर 30 में वे जर्नलिस्ट रघुनाथ बने थे।

टीवी के छोटे पर्दे से निकलकर अमित साध ने इन 16 सालों में कई बेहतरीन फिल्में कीं। पिछले कुछ समय से ओटीटी पर भी अपनी दमदार ऐक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक हर प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक विविधतापूर्ण प्रदर्शन देकर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है । अमित ने साल 2018 में पहली बार वेब सीरीज ब्रीथ के ज़रिए ओटीटी का रूख किया। उसके बाद वे इस सीरीज के अगले सीजन ब्रीथ: इन टू द शैडो में नज़र आए।

इस सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए कबीर सावंत के रोल को खूब पसंद किया गया। इसके लिए उन्हें बेस सपोर्टिंग ऐक्टर(मेल) (ड्रामा सीरीज) केटेगरी में फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड मिला। अमित अवरोध, जीत की जिद, सात कदम और दुरंगा जैसी वेब सीरीज कर चुके हैं। अमित साध ईशा देओल के साथ सचिन श्रॉफ के निर्देशन में बन रही कॉप ड्रामा फिल्म मैं में एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका निभा रहे है।

सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button