बंडी संजय बने गायक!

हैदराबाद, केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने गायक के रूप में नई पारी की शुरुआत की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में संघ की विचारधारा पर आधारित गीतों को अपनी आवाज दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरएसएस से पुराने जुड़ाव के कारण बंडी संजय कुमार राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के आदर्शों से गहराई से प्रभावित हैं।

यह भी पढ़े : हैदराबाद में 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश, IMD का ऑरेंज तथा येलो अलर्ट

संजय कुमार ने इन गीतों को आरएसएस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गाया। उनके गायन का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है। इन गीतों को आधिकारिक तौर पर कल श्रीराम नवमी पर करीमनगर में लांच किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button