तेलंगाना में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन

हैदराबाद, सकल जैन समाज को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की परिकल्पना की दिशा में तेलंगाना में जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट का गठन किया गया है। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जैन प्रबुद्ध मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष बरखा जैन (बड़जात्या) ने जैन प्रबुद्ध मंच ट्रस्ट के तेलंगाना राज्य महिला संघ के अध्यक्ष के रूप में समाजसेवी अनिता जैन (कावड़िया) को नियुक्ति प्रदान की है।

संघ ने समाज की डिजिटल पहचान को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए जैनत्व ऐप को लांच किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिता कावड़िया ने बताया कि यह ऐप समाजजनों को एक ही मंच पर लाने का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके माध्यम से धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों की नवीनतम जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।

साथ ही जैन श्रावक कार्ड जैसी विशेष सुविधा जोड़ी गई है, ताकि प्रत्येक श्रावक को अलग डिजिटल पहचान मिल सके। ऐप में सामाजिक पंच व्यवस्था उपलब्ध की गई है, जिसके माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का निपटारा समाज स्तर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जा सकेगा। उनका कहना है कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने से जैन समाज की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकता और भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़े: तेरापंथ महिला मंडल ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

समाजजनों से आह्वान किया है कि वे जैनत्व ऐप को डाउनलोड कर इस डिजिटल क्रांति में सहभागी बनें। अनिता कावड़िया की नियुक्ति पर जैन समाज के वरिष्ठ शौभाग सिंह नाबेड़ा, महावीर श्रीश्रीमाल, सुशील श्रीश्रीमाल, पुखराज पिपाड़ा, सुरेन्द्र पिपाड़ा, सतीश लुणावत, सुरेन्द्र कावड़िया, सुनील कावड़िया सहित समाज के अन्य बंधुओं ने बधाइयाँ दीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button