हैदराबाद : आइसक्रीम में मिलावट का पर्दाफाश, संचालक अरेस्ट

हैदराबाद, टास्क फोर्स पुलिस ने एच-फास्ट पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के तहत बापूजी नगर, मुशीराबाद स्थित ब्लू बेल्स आइस्क्रीम पर छापा मारा। छापे के दौरान जीएचएमसी सर्कल-40 की एफएसओ (फूड सेफ्टी ऑफिसर) बी. साहिती भी उपस्थित थीं।

छापे के दौरान ब्लू बेल्स आइस्क्रीम के संचालक पट्टाला अशोक को हिरासत में लिया गया, क्योंकि वह बिना किसी वैध लाइसेंस के अनुपयोगी खाद्य पदार्थों से अस्वच्छ वातावरण में आइस्क्रीम तैयार कर रहा था। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त वैभव गायकवाड़ रघुनाथ ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्टर टी. राघवेंद्र ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे के दौरान खुलासा हुआ कि आइस्क्रीम की तैयारी में खराब हो चुके खाद्य पदार्थों की मिलावट करने के अलावा अस्वच्छ वातावरण में आइस्क्रीम तैयार किया जा रहा था।

यह भी पढे़: डिजिटल अरेस्ट केस पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा

पुलिस ने छापे के दौरान मैंगो फ्लेवर, वनीला फ्लेवर, अमेरिकन नट्स, बटर स्कॉच, ड्राई फ्रूट, स्ट्रॉ बेरी, क्रीम एण्ड कुकीस, पेप्सी पैकेट्स, स्पेशल फ्लेवर आइस्क्रीम, मलै कुल्फी आइस्क्रीम बड़े पैमाने पर जब्त किए। इसके अलावा सिंथेटिक फूड कलर, एक्सपायरी पाइन एप्पल फ्लेवर, मैंगो फ्लेवर, कस्टर्ड एप्पल फ्लेवर, टोनकिन सिंथेटिक फूड कलर समेत कुल 1.75 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए मुशीराबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button