हैदराबाद : 217 करोड़ रुपये के बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा
हैदराबाद, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) के अधिकारियों ने शहर में छापेमारी कर एक बड़े जीएसटी घोटाले का पर्दाफाश किया है। अधिकारियों ने पक्की जानकारी के साथ हैदराबाद के इस रैकेट पर छापेमारी की तब पता चला कि 217 करोड़ रुपये के टैक्स की चोरी की गई थी। जाँच के दौरान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में फैली करीब 72 शेल कंपनियों के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।
ऐसा लगता है कि बिना किसी सामान या सर्विस की सप्लाई के नकली दस्तावेजों से 1,472 करोड़ रुपये के नकली ट्रांजक्शन किए गए। इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत इस्तेमाल किया गया। जाँच में पता चला कि नकली ट्रांज़क्शन के ज़रिए न स़िर्फ सरकार को मिलने वाले जीएसटी की चोरी की गई, बल्कि 217 करोड़ रुपये का आईटीसी भी गलत तरीके से क्लेम की गयी।
यह भी पढ़ें… राजस्थान : फर्ज़ी डॉक्टर कांड ने पकड़ा सियासी तूल
इसके लिए डीजीजीआई अधिकारियों ने हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के कई दूसरे इलाकों में मुख्यालय में एक साथ छापे मार कर जाँच पड़ताल की गयी। इन छापों में जरूरी डिजिटल सबूत और नकली इनवॉइस की कॉपी जब्त की गई। हालांकि घोटाले के बारे में और जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



