उप्र : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटे की मौत
मुजफ्फरनगर (उप्र), मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के चांद समद गांव के पास सड़क पर गन्ने से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार महिला ममता (50) और उसके बेटे तनीष भाटी (18) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़े : आंध्र प्रदेश के युवक के खुलासे के बाद डिजिटल जिहाद चलाने वाला गिरफ्तार
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रामाशीष यादव ने यहां पत्रकारों को बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक अपने वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सीओ ने बताया कि पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



