एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन के लिए पंजीकरण 30 अप्रैल तक

हैदराबाद, फिटनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहन देने के लिए हैदराबाद रनर्स सोसाइटी द्वारा एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन का 15वाँ संस्करण आगामी अगस्त माह में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित होने वाले मैराथन के लिए इच्छुक प्रतिभागी 30 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन का आयोजन 5के, 10के, 21के तथा 42.1के श्रेणियों में आगामी 29 व 30 अगस्त को किया जाएगा। इसमें प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। इसके पूर्व अर्ली बर्ड चरण का समापन 15 मार्च को हो चुका है। जानकारी देते हुए बताया गया कि सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मैराथन प्रबंधन द्वारा मई माह में चैरिटी विंडो खोली जाएगी, जिससे प्रतिभागी जनकल्याणकारी कार्यों में अपना योगदान दे सकेंगे।

इस वर्ष 30 से अधिक गैर-सरकारी संगठनों को परोपकारी भागीदारों के रूप में सम्मिलित किया गया है। यह संगठन विभिन्न सामाजिक पहलों के लिए निधि संचयन और जन-जागरूकता का सशक्त मंच प्रदान करेंगे। इसके अलावा इस पहल के हिस्से के रूप में मई में विशेष चैरिटी बिब्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे धावक अपनी पसंद के उद्देश्य का समर्थन करते हुए भाग ले सकेंगे। एनएमडीसी हैदराबाद मैराथन के आयोजकों के अनुसार, इस 15वें संस्करण में 32,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। इच्छुक प्रतिभागी www.nmdchyderabadmarathon.com के माध्यम से 30 अप्रैल तक पंजीकरण कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button