हैदराबाद : ड्रग्स तस्करी के आरोप में पकड़े गए दो नाबालिग

हैदराबाद, जुबली हिल्स जोन की टास्क फोर्स पुलिस ने सनत नगर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत दो नाबालिग ड्रग्स तस्कर और ड्रग्स का सेवन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 60 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स (6 लाख रुपये मूल्य) जब्त किया। इस मामले में दो आरोपी साई निखिल यादव और आदित्य फरार हैं।

टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त गायकवाड़ वैभव रघुनाथ ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्टर सी.एच यादेंद्र ने वेंकटरमना नगर आईडीपीएल निवासी ड्रग्स का सेवन करने वाले आरोपी सोनागापू हेमंत (23), अम्बेडकर नगर, चिंतल निवासी मुक्कागल्ला नागेंद्र (21) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो नाबालिगों के पास से एमडीएमए ड्रग्स खरीदकर इसका सेवन कर रहे थे।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ब्लैकमेल के चलते युवक ने की खुदकुशी

जाँच-पड़ताल के दौरान पता चला कि दोनों नाबालिग आरोपियों को शराब, गांजा और ड्रग्स का सेवन करने की लत थी और दोनों इसका सेवन करते हुए पैसा कमाने के लिए इसे बेच भी रहे थे। चिंतल निवासी साई निखिल यादव और आदित्य नियमित रूप से दोनों नाबालिग आरोपियों के पास से ड्रग्स खरीद कर इसका सेवन कर रहे थे। दोनों नाबालिग 60 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स साई निखिल और आदित्य को सौंपने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके बयान के आधार पर उनके पास से एमडीएमए खरीद कर इसका सेवन करने वाले हेमंत और नागेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आदित्य और साई निखिल की तलाश कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button