हयातनगर में श्रीराम नवमी पर छात्र की तालाब में डूबने से मौत
हैदराबाद, रंगारेड्डी जिले के अब्दुल्लापुरमेट मंडल के हयातनगर पुलिस थाना परिधि में श्रीराम नवमी के दौरान दुर्घटनावश तालाब में डूबने से दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी। तोर्रुर गांव के बचिगल्ला शंकरैया और अनीता का पुत्र अभिलाष (16) शुक्रवार दोपहर 3 बजे दोस्तों के साथ बाहर गया था करीब 3.30 बजे पता चला कि वह तोर्रूर के मंगलगुंटा तालाब में तैरने के दौरान डूब गया।
गांव की सुवर्णा नाम की महिला ने अभिलाष के पिता शंकरैया को फोन कर इस बारे में बताया। उसने शंकरैया को बताया कि उसके बेटे बाला शिव कुमार ने उसे फोन इस घटना की जानकारी दी थी। जानकारी मिलने पर शंकरैया तुरंत तालाब पर गया और बेहोश अभिलाष को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत एम्बुलेंस से पास के वनस्थलीपुरम एरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 217 करोड़ रुपये के बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



