हैदराबाद : महंगा पड़ा बाइक पर स्टंट का रील बनाना
हैदराबाद, सैफाबाद पुलिस ने सचिवालय के पास मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए रील बनाने वाले युवक इब्राहिम बेग (23) को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सचिवालय के पास ही बाइक पर स्टंट करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। आए दिन सचिवालय के पास मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए रील बनाने का युवाओं में चस्का बढ़ता जा रहा है। वे स्वयं अपनी जान को खतरे में डालते हुए दूसरों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
सैफाबाद पुलिस इंस्पेक्टर इरुकोंडा सीतय्या ने बताया कि सचिवालय के पास मोटरसाइकिल पर स्टंट करते हुए सोशल मीडिया में अपलोड की गयी वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शंकर नगर, ओल्ड मलकपेट निवासी कासिम बेग के पुत्र इब्राहिम बेग के रूप में की गयी। उसके खिलाफ मामले दर्ज कर उसे अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ब्लैकमेल के चलते युवक ने की खुदकुशी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



