फिल्म पेद्दी के लिए राम चरण का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, बीस्ट लुक ने मचाई सनसनी
मेगा पावर स्टार राम चरण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म पेद्दी को लेकर सुर्खियों में हैं। निर्देशक बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए उनका नया बीस्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में राम चरण बेहद फिट और आकर्षक नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर प्रशंसक आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं।

राम चरण अपने करियर की शुरुआत से ही फिल्मों के प्रति समर्पण और मेहनत के लिए जाने जाते हैं। सुपरहिट फिल्म ध्रुवा के लिए उन्होंने कड़ा परिश्रम करते हुए शानदार फिजिक तैयार किया था। पुलिस अधिकारी की भूमिका के लिए वह प्रतिदिन लगभग तीन घंटे जिम में अभ्यास करते थे, जिसका प्रभाव पर्दे पर साफ दिखाई दिया। इसके बाद स्टार निर्देशक एस.एस. राजमौली की सुपरहिट फिल्म आर आर आर ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। इस फिल्म में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीतारामा राजू की भूमिका निभाई। विशेष रूप से एक्शन दृश्यों में राम चरण का दमदार शरीर और प्रभावशाली पीन उपस्थिति दर्शकों को खूब पसंद आई। विदेशों में भी उनकी लोकप्रियता में पहले से ज्यादा बड गयी।
फिल्म पेद्दी के लिए राम चरण और कडी मेहनत कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह प्रतिदिन करीब ढाई घंटे तक व्यायाम कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान भी समय मिलते ही वह अपने फिटनेस रूटीन का पालन करते हैं। उनकी इस मेहनत को देखकर मेगा प्रशंसकों को काफी खुशी हो रही है।
यह भी पढ़े : आपके पास हमेशा एक योजना होनी चाहिए : बोमन ईरानी
फिल्म पेद्दी में राम चरण का यह नया अवतार दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। फिल्म उद्योग में इस फिल्म और उनके लुक को लेकर व्यापक चर्चा जारी है। इस फिल्म में जह्नवी कपूरी राम चरण के साथ नियका के रूप में नज़र आएंगी। इस फिल्म के संगीतकार ए.आर. रहमान है। फिल्म संबंधित रिलीज़ की गयी अब तक दो गीत सुपिहट हो चुकी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



