अयोध्या में यज्ञशाला में भीषण आग, कोई जनहानि नहीं

अयोध्या, उत्तर-प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर आयोजित एक महायज्ञ के दौरान शनिवार को यज्ञशाला में भीषण आग लग गई, जिससे पूरा पंडाल कुछ ही देर में आग की लपटों में घिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। हालाँकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, यह आयोजन उत्तर-प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा कराया जा रहा था।

श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की यज्ञशाला राम मंदिर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर स्थित थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ ही क्षणों में आग ने मुख्य यज्ञशाला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यज्ञ के दौरान नारियल की महा-आहुति देते समय हुए विस्फोट के कारण आग लगी। इस घटना के बाद दमकल की करीब एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े : एडयार अग्निकांड : मुआवजा 15 लाख रुपये, विरोध प्रदर्शन समाप्त

मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यज्ञशाला में पहले से ही दमकल की गाड़ियाँ तैनात थीं, जिसने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अयोध्या के वरिष् पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने भी पुष्टि की कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सरयू नदी के तट पर आयोजित इस महायज्ञ में 1,251 हवनकुंड स्थापित किए गए थे और यह अनुष्ठान का अंतिम दिन था। आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button