श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की स्तवन प्रतियोगिता आज

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ महिला विभाग की बैठक अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन के निवास पर सम्पन्न हुई। संस्था अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन एवं मंत्री रेमा जैन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक का आरंभमंगलाचरण से किया गया।

अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। बैठक में रविवार 29 मार्च को महिला विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली स्तवन प्रतियोगिता पर चर्चा की गई। सीमा शील कुमार जैन ने प्रतियोगिता के कार्यक्रम एवं कार्य पर विस्तृत जानकारी दी एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंडलों से भाग लेने की अपिल की। कार्यक्रम की संयोजिका अरुणा शाह एवं कल्पना सुराणा हैं। सभी भाग लेने वाले मंडलों से समय पर पधारने का आग्रह किया गया है।

कार्यक्रम निश्चित समय दोपहर 1:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 30 मार्च को केड़िया कॉलेज चादरघाट में दो सैनिटरी पैड्स वेंडिंग मशीन लगायी जाएगी। इसके लाभार्थी सुगनी बाई विमल वीणा गड़वानी परिवार और कमला देवी विजय प्रतिभा चोपड़ा परिवार हैं।

यह भी पढे़: जन सेवा संघ की बैठक आयोजित

बैठक में मंगलाचरण का अभ्यास किया गया। इसके अलावा 31 तारीख को महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में महिला विभाग द्वारा रील बनाई गई, जिसमें तनिषा जैन का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ। इसमें परामर्शदाता अरुणा शाह, अध्यक्ष सीमा शील कुमार जैन, उपाध्यक्ष कल्पना सुराणा, मंत्री रेमा जैन, सह मंत्री सविता राय सोनी, परियोजना मंत्री अल्का चौधरी, पूजा विभाग सह संयोजिका हंसा बेन सावडिया, कार्यकारिणी सदस्य सोनाली शाह, सीमा मेहता, सीमा संघी की उपस्थिति रही। मंत्री रेमा जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button