हैदराबाद : क्षणिक आवेश में पिता की हत्या

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र पेद्दामूल मंडल के बयामीदा तांडा ने क्षणिक आवेश में ऑटो चालक ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। तांडूर ग्रामीण पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार रेड्डी के अनुसार, बयामीदा तांडा निवासी राठौड़ लोक्या नायक (50) को शराब पीने की लत थी और वह कुछ दिन से शराब के नशे में घर लौटकर पत्नी बिक्की बाई और छोटी पुत्री के साथ मारपीट कर उन्हें प्रताड़ित कर रहा था।

इसी क्रम में 27 मार्च को सुबह नशे की हालत में लोक्या नायक ने पत्नी और पुत्री की बुरी तरह से पिटाई कर दी। बिक्की बाई ने हैदराबाद में ऑटो चालक के रूप में कार्यरत अपने पुत्र राठौड़ सुनील नायक (34) को फोन कर सारी घटना बताई। जानकारी मिलते ही सुनील दोपहर के समय तुरन्त तांडा पहुँच गया और अपने पिता लोक्या नायक को समझाने का प्रयास किया। समझने के बजाय लोक्या नायक उल्टे सुनील से झगड़े पर उतारु हो गया।

यह भी पढ़े : महिला ने दो बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

इस कारण क्षणिक आवेश में आकर सुनील ने वहीं पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर लोक्या नायक पर तीन-चार तगड़े वार कर दिए। इस हमले में गर्दन, चेहरे और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण लोक्या नायक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँची तांडूर पुलिस ने लोक्या नायक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और सुनील को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button