अत्तापुर में अग्रवाल समाज ने किया विशाल रक्तदान शिविर
हैदराबाद, अग्रवाल समाज पश्चिमांचल शाखा, अत्तापुर द्वारा थैलीसीमिया एवं सिकल सेल सोसाइटी तथा वुप्पला वेंकैया मेमोरियल ब्लड सेंटर, शिवरामपल्ली के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अत्तापुर स्थित पर्ल हाइट्स में किया गया।







शाखा अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम महाराज अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना की गयी। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षा के इस महादान में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिविर को सफल बनाया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा निशुल्क मधुमेह, रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य जाँच तथा जनरल फिजिशियन परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
यह भी पढ़ें… अग्रसेन बैंक की 12वीं शाखा बेगम बाजार में उद्घाटित
अवसर पर अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, शाखा उपाध्यक्ष बिमल केड़िया, मंत्री घनश्याम अग्रवाल, संयुक्त मंत्री विनीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, सलाहकार नरेश पचेरिया, नंदकिशोर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुरेश खेतान, केंद्रीय समिति सदस्य राकेश अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



