हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने 239 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा

हैदराबाद, हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने 27 और 28 मार्च को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान के दौरान कुल 239 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 239 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया।

जिसमें 190 दोपहिया, 18 तिपहिया, 31 चौपहिया वाहन शामिल हैं। इन मामलों में 55 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच पाई गई। इसके अलावा 101 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी, 42 मामलों में 101 से 150 एमजी, 29 मामलों में 151 से 200 एमजी, 7 मामलों में 201 से 250 एमजी, 3 मामलों में 251 से 300 एमजी तथा 2 मामलों में बीएसी का स्तर 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

साइबराबाद में 138 वाहनों चालकों पर मामले दर्ज

साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने सप्ताहांत में शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 138 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा बताया गया कि 138 मामलों में 121 दोपहिया, 05 तिपहिया, 11 चौपहिया, 1 भारी वाहन से संबंधित हैं। इनमें से 116 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 36 से 200 एमजी के बीच, 22 वाहन चालकों के शरीर में 201 से 500 एमजी बीएसी की मात्रा दर्ज की गई। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी आयुक्तालय की परिधि में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

मल्काजगिरी में 118 वाहन चालक पकड़े गये

मल्काजगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 22 से 28 मार्च के बीच शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कुल 118 वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेगमपेट की ट्रैफिक पुलिस ने 1 शराबी वाहन चालक को पकड़ा। उसी तरह, तिरुमलगिरी की ट्रैफिक पुलिस ने 3, गोपालपुरम की ट्रैफिक पुलिस ने 26, अलवाल की ट्रैफिक पुलिस ने 22, कुशाईगुड़ा में 32, एल.बी.नगर में 1 व वनस्थलीपुरम की ट्रैफिक पुलिस ने 33 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। इसके अलावा पिछले सप्ताह भर में सेलफोन ड्राइविंग के 1384 मामले, ट्रिपल राइडिंग के 2095 मामले, ओवर स्पीड के 1504 मामले, सिग्नल जम्प के 2085 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 10,267 मामले, वाहन ठहराते हुए रास्ता रोकने के 8026 मामले दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button