मेडिकल छात्र ने चिड़ियाघर में मनाया जन्मदिन

हैदराबाद, गांधी मेडिकल कॉलेज, सिकंदराबाद के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र जे. रेहान प्रकाश ने अपने 20वें जन्मदिन को वन्यजीव संरक्षण और कल्याण को समर्पित करते हुए हैदराबाद के नेहरू चिड़ियाघर को 50 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया।

रेहान ने जन्मदिन पर हनी बैजर को गोद लिया

रेहान ने अपने माता-पिता मुरलीधर-ज्योति तथा मित्रों के साथ नेहरू जूलॉजिकल पार्क में अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने तेलंगाना के जू पार्क्स के निदेशक डॉ. सुनील एस. हिरेमठ को एक बिज्जू (हनी बैजर) को छह महीने के लिए गोद लेने और उसके रखरखाव के लिए 50,000 रुपये का चेक सौंपा। इस अवसर पर रेहान ने कहा कि संरक्षण केंद्रों और चिड़ियाघरों में जंगली जानवरों की देखभाल और उनके कल्याण का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। उन्हें वन्यजीव संरक्षण और उनके कल्याण में योगदान देने की प्रेरणा अपने वन अधिकारी पिता से मिली है। उन्होंने नेहरू जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन का धन्यवाद किया कि उन्होंने उनके अनुरोध को स्वीकार कर उन्हें हनी बैजर की देखभाल के लिए आर्थिक सहयोग के माध्यम से योगदान करने का अवसर दिया।

यह भी पढ़ें… मल्काजगिरी आयुक्तालय की परिधि में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

तेलंगाना जू पार्क्स के निदेशक डॉ. सुनील हिरेमठ ने जे. रेहान प्रकाश और उनके मित्रों का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने छह महीने के लिए हनी बैजर को गोद लेने की पहल की। उन्होंने बताया कि नेहरू जूलॉजिकल पार्क, हैदराबाद के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी ने हनी बैजर को गोद लिया है। यह एक स्तनधारी जीव है, जो भारत, अफ्रीका और दक्षिण-पश्चिम एशिया में पाया जाता है। यह मुख्यत रात्रिचर और मांसाहारी प्रजाति है। नेहरू जूलॉजिकल पार्क में इसे नॉक्टर्नल एनिमल हाउस में आम जनता के प्रदर्शन के लिए रखा गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button