Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

विशाखापट्टनम : नौसेनाकर्मी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के गाजुवाका इलाके में भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने रविवार को एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू खरीदा और शव के टुकड़े किए। इसके बाद शव के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखा और अदविवारम के पास एक स्थान पर सिर और हाथ जला दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान आईएनएस डेगा पर तैनात चिंतदा रवींद्र के रूप में हुई है। वह 2021 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से मिलने के बाद से महिला पोलिपल्ली मोनिका (28) के संपर्क में था। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि नौसेना कर्मी (रवींद्र) ने रविवार को अपने आवास पर विवाद के बाद मोनिका की हत्या कर दी और बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : मामूली विवाद में दोस्त की चाकू मारकर हत्या

अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और उनके रिश्ते का खुलासा उसकी पत्नी से करने की धमकी दे रही थी, जिससे उनके बीच अकसर विवाद होता था। अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था, जहाँ उनके बीच तीखी बहस हुई और उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button