Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

दिल्ली : शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल वैगन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, दिल्ली के शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को पेट्रोल से भरे एक टैंक वैगन में आग लग गई, जिसे कई एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से काबू में कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना रेलवे यार्ड में उस समय हुई जब खड़े टैंक वैगन के ‘मैनहोल’ से पेट्रोल रिसने लगा।

अधिकारी ने कहा, “अचानक वैगन में आग लग गई। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत अग्निशमन उपकरणों, जैसे अग्निशामक यंत्र और सिलेंडरों का इस्तेमाल कर शुरुआती चरण में ही आग पर काबू पा लिया।”अधिकारी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से आग को पास के अन्य वैगनों और रेलवे ढांचे तक फैलने से रोका गया तथा क्षेत्र को तुरंत सुरक्षित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ और रेलवे संपत्ति को भी कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। प्रारंभिक आकलन के बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और स्थल को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया और दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। प्रभावित टैंक वैगन की तकनीकी जांच की जा रही है, जबकि रिसाव के कारणों और जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button