दिल्ली : कमला नगर दौरे पर उपराज्यपाल ने महिलाओं से ईमेल से शिकायतें मांगी
नयी दिल्ली, दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मंगलवार को कमला नगर मार्केट के दौरे के दौरान महिलाओं से ईमेल के माध्यम से अपनी शिकायतें भेजने का आग्रह किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उत्तरी दिल्ली स्थित कमला नगर मार्केट में, स्थानीय लोगों के साथ बातचीत में उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने कई महिलाओं द्वारा जताई गई चिंताओं पर गौर किया और उनसे ईमेल भेजने का आग्रह किया, जिसमें उनके नाम और फोन नंबर हों, ताकि अधिकारी उनसे संपर्क कर सकें।
संधू ने कहा कि पहले प्रतिक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद शिकायतकर्ताओं से संपर्क किया जाएगा और मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें की जाएंगी। संधू ने अपने छात्र जीवन को भी याद किया और बताया कि वह अक्सर कमला नगर आया करते थे।
यह भी पढे़: जीएचएमसी : पार्षदों के अध्ययन दौरे को मंजूरी नहीं देने की माँग
संधू ने बताया कि वह एक बेल्ट खरीदने और स्थानीय जायके का आनंद लेने गए थे, लेकिन वहां के निवासियों से बातचीत करने में ही उनका समय बीत गया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास लोगों से सीधे बातचीत करना, उनकी चिंताओं को समझना और उन्हें हल करने की पूरी कोशिश करना है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



