11,127 सहायक लोको पायलट (एएलपी) पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

हैदराबाद, मध्य रेल के सोलापुर मंडल द्वारा अभ्यर्थियों का ध्यान रेलवे भर्ती बोर्डों (आरआरबी) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार सूचना (सीईएन) संख्या 01/2026 के अंतर्गत भारतीय रेल में सहायक लोको पायलट (एएलपी) पदों की भर्ती हेतु जारी संकेतात्मक सूचना की ओर आकर्षित करता है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई से प्रारंभ होगी तथा 14 जून 2026 (23:59 बजे) तक खुली रहेगी। अभ्यर्थियों को अपने आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों अथवा सीधे आधिकारिक भर्ती पोर्टल (https://www.rrbapply.gov.in) के माध्यम से ही प्रस्तुत करने होंगे। भारतीय रेल के सभी ज़ोनों में कुल 11,127 रिक्तियाँ अधिसूचित की गई हैं।

अभ्यर्थी संबंधित आरआरबी वेबसाइटों जैसे अहमदाबाद, अजमेर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंड़ीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, प्रयागराज, राँची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी एवं तिरुवनंतपुरम के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक आरआरबी वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी पर ही विश्वास करने तथा दलालों, बिचौलियों व नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान रहने की कड़ी चेतावनी दी जाती है। नवीनतम जानकारी हेतु अभ्यर्थी नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों का अवलोकन करते रहें।

यह भी पढ़ें… कैग रिपोर्ट ने उजागर की ओयू की चुनौतियाँ तथा खामियाँ

सहायक लोको पायलट की भर्ती भारतीय रेल के परिचालन दक्षता, सुरक्षा एवं क्षमता विस्तार को सुदृढ़ करने के सतत प्रयासों का महत्वपूर्ण अंग है। यह पहल आधारभूत संरचना विकास, आर्थिक प्रगति एवं रोजगार सफजन के व्यापक राष्ट्रीय लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करती है तथा तीव्र गति से आधुनिकीकरण की दिशा में अग्रसर भारतीय रेल की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button