हैदराबाद : ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट से लगी भीषण आग

हैदराबाद, मियाँपुर पुलिस क्षेत्र स्थित हफीजपेट के मार्तंडा नगर में ट्रांसफॉर्मर विस्फोट से अचानक आग भड़क उठी, जिसकी वजह से तीन वाहन जलकर खाक हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर में धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई। मौके पर खड़ी एक टाटा एस मिनी ट्रक और दो मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : गांजे की बिक्री व सेवन करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आग की लपटें उठती दिखाई दीं। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी विस्फोट के सही कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड बताया जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button