चिरेका का वित्त वर्ष 2025-26 में उत्पादन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड
हैदराबाद, चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) अपने लक्ष्य के प्रति संकल्प के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन तक एक बार फिर रिकॉर्ड सर्वाधिक 800 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव का उत्पादन कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है, जिनमें सीएलडब्ल्यू की चित्तरंजन इकाई के 600 लोकोमोटिव और सीएलडब्ल्यू के डानकुनी लोको वर्क्स के 200 लोकोमोटिव शामिल हैं।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 31 मार्च, 2026 को 5 नए इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव अर्थात् अमफत भारत ट्रेनों के लिए डब्ल्यूएपी-5 पुश-पुल एरोडायनॉमिक लोको (एक जोड़ा), डब्ल्यूएजी-9 एचसी ट्विन लोको (एक जोड़ा) और डब्ल्यूएजी-9 एचसी लोको को देश के प्रमुख लोकोमोटिव निर्माता चिरेका के कारखाना स्थित गोलिएथ यार्ड से रवाना किया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्मित 800वें लोकोमोटिव को अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस उपलब्धि ने संस्थान क्वे के रूप में दुनिया के सबसे बड़े लोकोमोटिव निर्माता के तौर पर चिरेका की मजबूत पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ें… कालेश्वरम पर मिल गये हैं भाजपा और कांग्रेस : हरीश राव
फ्लैग ऑफ समारोह के दौरान अपने संबोधन में चंद्रा ने टीम सीएलडब्ल्यू के सभी समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान सदस्यों को बधाई दी और उनके अथक प्रयासों की सराहना की, जिन्होंने चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए इस वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 800 लोकोमोटिव का उत्पादन किया। उन्होंने आगे कहा कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि के साथ सीएलडब्ल्यू ने लोको निर्माण इकाई के रूप में अपनी अग्रणी स्थिति को और सुदृढ़ कर दक्षता, उत्पादकता व नवाचार के नए मानक स्थापित किए हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



