हॉट महिलाओं की फेहरिस्त में जगह पा चुकी हैं वर्तिका सिंह

पिछले साल 7 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक (2025) को ऑडियंस और क्रीटिक्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में यामी गौतम शाह बानो और इमरान हाशमी उनके पति मोहम्मद अहमद खान की भूमिका में दिखाई दिए, जबकि ऐक्ट्रेस वर्तिका सिंह भावनात्मक रूप से मजबूत मोहम्मद अहमद खान की दूसरी बीवी के किरदार में थीं।

इस किरदार में वर्तिका सिंह के काम को हर किसी ने खूब पसंद किया। इसके बाद वह अचानक सुर्खियों में आ गई।
फिल्म में वर्तिका सिंह की ऐक्टिंग को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। सोशल मीडिया यूजर्स तो उनकी तारीफ करते थक ही नहीं रहे थे। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ज़रिए वर्तिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

वर्तिका सिंह का मॉडलिंग से एक्टिंग और सोशल वर्क तक का सफर

फिल्म हक (2025) तक पहुंचने का वर्तिका सिंह का सफर आसान नहीं रहा। यह फिल्म उन्हें कई ऑडिशन में मिले रिजेक्शन के बाद मिली थी। अनेक ऑडिशन अच्छे होने के बावजूद जब रोल किसी और को ही मिले, तब वर्तिका ने घर लौटने तक का सोच लिया था। लेकिन फिर मॉडलिंग में अच्छे मौके मिलने लगे और वह मुंबई में टिकी रहीं।

27 अगस्त 1993 को लखनऊ में पैदा हुई मॉडल-ऐक्ट्रेस वर्तिका सिंह के पिता ब्रज नाथ सिंह खेती से जुड़े वैज्ञानिक जबकि मां वहां के एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं। वर्तिका सिंह की शिक्षा लखनऊ के कैनोसा कॉन्वेंट स्कूल में हुई। उन्होंने इसाबेला थोबर्न कॉलेज से क्लिनिकल न्यूट्रिशन और डायटेटिक्स में बेचलर और लखनऊ विश्वविद्यालय से सार्वजनिक स्वास्थ्य में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

यह भी पढ़े : ‘धुरंधर 2’ की सफलता से गदगद अर्जुन रामपाल ने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं’

साल 2015 में फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनैशनल का खिताब हासिल कर चुकी वर्तिका सिंह को जीक्यू मेगजीन ने साल 2016 में भारत की सबसे हॉट महिलाओं की फेहरिस्त में स्थान दिया था। उसके बाद वर्तिका सिंह ने साल 2017 में किंगफिशर मॉडल हंट प्रतियोगिता में भाग लिया और किंगफिशर बिकिनी कैलेंडर के मार्च और अक्तूबर वाले पन्नों पर जगह बनाई।

मॉडलिंग से ओटीटी तक, वर्तिका सिंह ने बनाई अलग पहचान

साल 2019 में वर्तिका सिंह को मिस यूनिवर्स इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए शीर्ष 20 में स्थान बनाया। फिल्मों में आने के पहले वर्तिका सिंह ने बतौर प्रोफेशनल मॉडल खास पहचान बनाते हुए अलग मुकाम हासिल किया। कुणाल खेमू के साथ सवारे (2017) और ऐश किंग और करन के म्यूजिक वीडियो किशमिश (2019) कर चुकी वर्तिका सिंह का आज फैशन इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर काफी नाम है।

खासकर, इंस्टाग्राम पर वह अपने ग्लैमरस अंदाज़ से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ओटीटी के लिए द फैमिली मैन और राणा नायडू जैसी वेब सीरीज में अपने संजीदा अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी वर्तिका सिंह ऐक्टिंग के अलावा सोशल कामों में भी पीय हैं।
साल 2018 में वर्तिका ने प्योर ह्यूमंस नाम की एक नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने उत्तरप्रदेश सरकार के साथ मिलकर टीबी जैसी बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का काम भी किया है।

सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button