हनुमत बाबा आएँगे
हनुमत बाबा आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
वो तो लाल लंगोट में आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।।
हनुमत बाबा आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
वो तो राम के दुलारे, आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
हनुमत बाबा आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।।
तुम सुंदरकांड कराना, और प्रेम से अर्ज़ी लगाना।
वो तो दौड़े-दौड़े, आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
हनुमत बाबा आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
तुम रामायण पाठ कराना, बाबा का आसन लगाना।
वो तो राम-राम गुण गाएँगे, आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
हनुमत, बाबा आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।।
तुम बूंदी और लड्डू बनाना, प्रेम से भोग लगाना।
वो तो रुचि-रुचि भोग लगाएंगे, आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
हनुमत बाबा आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
जब सुंदरकांड समाप्त होगा, तो चरणों में शीश झुकाना।
वो तो आशीष देकर जाएंगे, आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
हनुमत बाबा आएँगे, आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
तुम अगली बार का कहना, और उनसे वचन है लेना।
वो तो मंद-मंद मुस्कुराएंगे, आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।
हनुमत बाबा आएँगे, आएँगे, बाबा आएँगे।।
यह भी पढ़े: माँ दुर्गा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



