शेखावटी, के.के., इलेवन स्टार व हाईजैन बर्ग ने जीते मैच
हैदराबाद, राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली समाज के तत्वावधान में विजय आनन्द स्टेडियम, अत्तापुर में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट राजस्थानी सैनिक क्षत्रिय माली प्रीमियर लीग (आरएसकेएमपीएल 7) के तहत खेले गए मैचों में शेखावटी इलेवन, के.के. इलेवन, इलेवन स्टार व हाईजैन बर्ग ने जीत दर्ज की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता के तहत खेले गए पहले मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कच्छावा व विकास गेहलोत (महेन्द्र होटल) उपस्थित थे। एसएसएस जय भावना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और शेखावटी इलेवन ने 7 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसमें कमलेश सांखला ने 60, क्रिश ने 27, यश देवड़ा ने 20, गोलू ने 11 रनों का योगदान दिया।
धर्मेन्द्र ने 2, हरेन्द्र टाक, गौतम, दीपक टाक ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसएसजय भावना की टीम 10 विकेट खोकर 103 रन ही बना सकी। इसमें दीपक टाक ने 60, हरेन्द्र टाक ने 14 रनों का योगदान दिया। संजय कुमार सैनी ने तीन, कमलेश सांखला व अनमोल सांखला ने दो-दो, पिन्टु, सुनील कुमार सैनी ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच कमलेश सांखला चुने गये।
दूसरे मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमराम सांखला, राधाकिशन सोलंकी व दुलीचन्द टाक उपस्थित थे। के.के. इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला लिया और माली वारीयर्स ने 8 विकेट खोकर 133 रन बनाए। इसमें राज सैनी ने 48, मुकेश कच्छावा ने 18, चन्द्रप्रकाश सोलंकी ने 18, कुश सांखला ने 11 रनों का योगदान दिया। लखन भाटी ने तीन, सोनू टाक ने दो व योगेन्द्र सांखला ने एक विकेट चटकाए।
देव के 61 रन, मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी के.के. इलेवन ने 5 विकेट खोकर 139 बनाकर जीत दर्ज की। इसमें देव ने 61, योगेन्द्र सांखला ने 27 रनों का योगदान दिया। मुकेश कच्छावा ने 2, तरुण सोलंकी, धीरज परिहार, आकाश सांखला ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैच देव चुने गये। प्रतियोगिता के तहत खेले गए अन्य मैच में इलेवन स्टार ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला लिया और इलेवन स्टार ने 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए।
इसमें राम भाटी ने 96, बिनोद सोलंकी ने 32, चिमनलाल पंवार ने 26 रनों का योगदान दिया। कालू कच्छावा व विनोद सोलंकी ने दो-दो, लक्ष्मण कच्छावा व मनोज पंवार ने एक-एक विकेट चटकाए। मारवाड़ किंग 6 विकेट खोकर 122 ही बना सकी। महेन्द्र सिंह ने 46, चेतन भाटी ने 28, दिनेश भाटी ने 24 रनों का योगदान दिया। सूरज पंवार व पवन सैनी ने 2-2, राम भाटी, ललितराज टाक ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दि मैय राम भाटी चुने गये।
यह भी पढ़ें… महावीर हॉस्पिटल ने सेवा कार्य के साथ मनाया महावीर जन्म कल्याणक
इसके अलावा एक अन्य मैच में रामदेव नमो वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाजी करने का फैसला लिया और हाईजैन बर्ग ने बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसमें पी. टाक ने 76, संचिन भाटी ने 61, प्रशांत मारोटिया ने 19, क्रिस पंवार ने 16 रनों का योगदान दिया। किशन मोहन, समीर गेहलोत, बंजरंग चौहान, प्रमोद ने एक-एक विकेट चटकाए। रामदेव नमो वारियर्स 6 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। किशन मोहन ने 30, समीर पंवार ने 25, मनीष गेहलोत ने 21 व नीरज भाटी ने 10 रनों का योगदान दिया। प्रशांत नारोटिया ने 2, उज्ज्वल मारोटिया, दिवेश सांखला, गौतम परिहार, प्रवीण टाक ने एक-एक विकेट चटकाए। मैन ऑफ दी मैच प्रवल टाक चुने गये।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



