सज्जनार ने शुरू किया ‘ए डे विद सीपी’ कार्यक्रम

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में पुलिस व्यवस्था के प्रति जागरूकता लाते हुए उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से ए डे विद सीपी के नाम से एक अनूठा कार्यक्रम प्रारंभ किया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में 1 अप्रैल से प्रारंभ यह कार्यक्रम 45 दिन तक चलेगा और इसके तहत हैदराबाद ज़िले के सरकार हाई स्कूलों में 8वीं से 10वीं कक्षा की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को फील्ड लेवल पर पुलिस के काम करने के तौर-तरीके के बारे में जानने का मौका दिया जाएगा। प्रतिदिन एक स्कूल से 20 विद्यार्थियों (10 छात्र व 10 छात्राएँ) का चयन कर उन्हें सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नगर पुलिस व्यवस्था के तहत विभिन्न विभागों का दौरा करवाते हुए उन्हें पुलिस व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी।

सज्जनार ने आज बशीरबाग स्थित सीसीएस कार्यालय में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंगलहाट सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के साथ सज्जनार ने श्री वीर हनुमान विजय यात्रा से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विद्यार्थियों के समक्ष समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों के समक्ष ही कुछ लोगों की समस्याओं के संबंध में शिकायतें प्राप्त कर उन्हें निपटाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी के बयान से रिश्तों में खटास की आशंका

विद्यार्थियों ने पुलिस के प्रमुख विभागों का किया दौरा

इसके पूर्व विद्यार्थियों को बंजारा हिल्स स्थित इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर, मुख्य पीसीआर, आईसी सेल, स्पेशल ब्रांच, शी टीम्स, साइबर अपराध विंग, सीएआर मुख्यालय जैसे मुख्य विभाग ले जाकर उनसे वहाँ के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करवाई। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा अपनाई जाने वाली अत्याधुनिक तकनीकियों और प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस सिर्फ अपराध नियंत्रण का सिस्टम नहीं, बल्कि यह एक सेवा विभाग है, जो समाज की सुरक्षा पक्का करते हुए आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को उनके विद्यार्थी जीवन से ही कानून और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सम्मान पैदा करना है और पुलिस व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाना है। इसके साथ ही उन्हें साइबर अपराध और ड्रग जैसी बुराइयों के प्रति जागरूक करना है। दौरे पर आए विद्यार्थियों में पाठ्य-पुस्तकों और प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम महिला सुरक्षा विभाग की पुलिस उपायुक्त डॉ. लावण्या एनजेपी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button