हैद्रा : पुराने शहर में खेल मैदान से हटाए गए अवैध निर्माण
हैदराबाद, हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपदा संरक्षण एजेंसी ने पुराने शहर के मैलारदेवपल्ली में अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया गया। लगभग 6,500 गज के खेल मैदान को कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
हैद्रा सूत्रों के अनुसार, शास्त्रापुरम कॉलोनी में हम्डा से मंजूर लेआउट में साफ तौर पर खेल मैदान बताये जाने पर अवैध कब्जे किए गए थे, जिसके खिलाफ बुधवार को हैद्रा ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की। हैद्रा ने 5 ऐसी निर्माणाधीन इमारतों को तोड़ा, जो जी प्लस 3 में निर्मित की जा रही थीं, इसके साथ ही 2 छोटे कमरों को हटा दिया गया।
बताया जाता है कि जीएचएमसी ने निर्माणों को नोटिस भी जारी किये थे और 2024 में ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए थे, लेकिन इसके बावजूद निर्माण चलता रहा। स्थानीय लोगों ने हैद्रा में शिकायत की और जाँच के बाद बुधवार को कार्रवाई की गयी।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : अतिक्रमणों पर चले हैद्रा के बुल्डोज़र
बालानगर में पार्क की भूमि अतिक्रण से मुक्त कराई गई
मेड़चल-मल्कागिरी जिले के बालानगर मंडल में हैद्रा ने 968 गज के पार्क पर किये गये कब्ज़े के खिलाफ कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, 1983 में अक्षय एन्क्लेव नाम से 7.12 एकड़ में विकसित लेआउट को हुडा की मंजूरी मिली थी, इसमें 968 गज जमीन पार्क के लिए तय थी।
आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की गयी। स्थानीय लोगों ने हैद्रा जनवाणी में शिकायत की। जाँच के बाद अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह पार्क की जमीन है। हालाँकि जीएचएमसी ने वहाँ बाउंड्री वॉल और गेट का निर्माण किया था, इसके बावजूत कुछ लोगों ने 2019 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निर्माण अनुमति प्राप्त की। इस पर जीएचएमसी और सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने केस दर्ज कराया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



