जयपुर : कृषि उपज मंडी के अतिरिक्त सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को सीकर जिले में कृषि उपज मंडी अतिरिक्त सचिव को 40,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कृषि उपज मंडी, सीकर के अतिरिक्त सचिव रणधीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास कृषि उपज मंडी, नीमकाथाना के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

एसीबी के बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिजनों के नाम चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने की एवज में सिंह द्वारा रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है। बयान में कहा गया कि शिकायत के सत्यापन के दौरान इसकी पुष्टि हुई। टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को परिवादी से 40,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। (भाषा)

यह भी पढे़: महाराष्ट्र : रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिसकर्मी गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button