मल्काजगिरी पुलिस आयुक्तालय में ईओडब्ल्यू थाने का उद्घाटन

हैदराबाद, मल्काजगिरी पुलिस आयुक्त अविनाश मोहंती ने नेरेडमेट स्थित पुलिस आयुक्तालय में इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (ईओडब्ल्यू) पुलिस थाने का आज उद्घाटन किया। थाने के उद्घाटन के पश्चात पुलिस आयुक्त ने जनरल डायरी में प्रविष्टि की। इस पुलिस थाने का मल्काजगिरी पुलिस उपायुक्त (सड़क सुरक्षा) के. मनोहर पर्यवेक्षण करेंगे।

इस थाने के लिए दो सहायक पुलिस आयुक्त पी. सत्तय्या व पी. अंजय्या पर्यवेक्षण में मनोहर को सहयोग देंगे। पुलिस थाने के लिए तीन पुलिस इंस्पेक्टरों के. भास्कर, ए. सूर्या नायक और के. रवि कुमार को नियुक्त किया गया है। इस थाने में वित्तीय अपराध से संबंधित ऐसे मामले दर्ज किए जाएँगे, जिसमें वित्तीय घोटाला दो करोड़ से अधिक हो।

यह भी पढ़ें… एआईओसीडी ने 93वीं डीटीएबी बैठक के एजेंडे को लेकर बोर्ड को सौंपा ज्ञापन

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button