हाइब्रिड एसयूवी फुलविन टी9एल : 2000 किमी की रेंज
चीन की ऑटो इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की ओर बढ़ रही है, और इस दौड़ में चेरी ने भी अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी फुलविन टी9एल के साथ कदम रखा है। यह कार लंबी दूरी तय करने की क्षमता, एडवांस्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ भारतीय ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।
चीन की मशहूर कार कंपनी चेरी ने अपनी नई हाइब्रिड एसयूवी फुलविन टी9एल लॉन्च कर दी है। यह कार अपनी लंबी दूरी तय करने की क्षमता और शानदार फीचर्स की वजह से काफी चर्चा में है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि एक बार टैंक फुल कराने पर यह 2,000 किमी तक चल सकती है।
इस कार में चेरी का लेटेस्ट हाइब्रिड सिस्टम लगा है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक मोटर दोनों की पॉवर का इस्तेमाल करता है। इसके शुरूआती मॉडल में 1.5 लीटर का इंजन और एक मोटर है जो एक मोटर है जो 242केडब्लु की पॉवर देते हैं।
यह भी पढे़: मारुति विक्टोरिस : नई कॉम्पैक्ट एसयूवी में कई सारे नए फीचर्स
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



