प्रयागराज के न्यूरो सर्जन के खिलाफ महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई

प्रयागराज, प्रयागराज के सिविल लाइंस थाना अंतर्गत न्यूरो सर्जन डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ एक महिला मरीज ने गलत नीयत से छूने और मर्यादा भंग करने की इरादे से वस्त्र उतरवाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाना की पुलिस ने डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला), धारा 76 (महिला को निर्वस्त्र होने को मजबूर करना) और धारा 127(2) (अवैध रूप से हिरासत में रखना) के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने भाई के साथ बुधवार की रात 10 बजे डॉक्टर शर्मा के पास इलाज कराने आई थी। उसका नंबर काफी बाद में आने वाला था, इसलिए उसका भाई घर चला गया था। महिला का आरोप है कि नंबर आने पर जब वह डॉक्टर के केबिन में गई तो डॉक्टर ने केबिन में मौजूद अन्य मरीजों को बाहर कर दिया और केबिन के दोनों दरवाजे बंद कर दिए और उसके ऊपर के कपड़े उतरवाकर उससे छेड़खानी की।

डॉ. शर्मा ने महिला के आरोपों को मानसिक स्वास्थ्य से जोड़ा

वहीं, डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा ने इन आरोपों पर कहा, ‘‘महिला ने ये आरोप क्यों लगाए हैं मुझे नहीं पता क्योंकि वह पिछले तीन-चार महीने से मुझसे इलाज करा रही है। जनवरी महीने में वह मेरे अस्पताल में भर्ती भी हुई थी जहां मनोचिकित्सक सौरभ टंडन और मैंने उसका इलाज किया था।’’

डॉक्टर शर्मा ने कहा, ‘‘इस महिला का व्यवहार आक्रामक रहता है और कभी इसके शरीर के किसी भाग में झनझनाहट शुरू हो जाती है, नींद नहीं आती है और वह अवसाद में चली जाती है। बुधवार को इसने शरीर के बांये हिस्से में झनझनाहट होने की शिकायत करते हुए जांच करने का आग्रह किया।’’

यह भी पढ़े : भोपाल : होटल मालिक की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

डॉक्टर शर्मा ने कहा, ‘‘इसके बाद एक महिला अटेंडेंट को दरवाजे पर खड़ा करके इस महिला को देखा गया, इसके चेहरे और पेट को देखा गया। यह पूरी प्रक्रिया एक-डेढ मिनट में पूरी हो गई थी। कोई भी सीसीटीवी देख सकता है। अगर कुछ गलत होता तो वह शोर जरूर मचाती।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि कुछ लोगों ने इस महिला को आरोप लगाने के लिए उकसाया है। महिला मनोरोगी है और वह कुछ भी आरोप लगा सकती है।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button