दि प्रीमिया एकेडमी ने मनाया ‘हार्वेस्ट डे’
हैदराबाद, दि प्रीमिया एकेडमी, अत्तापुर ने अपना हार्वेस्ट डे मनाया। यह मिडिल स्कूल के छात्रों द्वारा शुरू की गई खेती प्रायोगिक यात्रा का आनंदमय समापन था, जिसे छोटे छात्रों ने देखा और उससे सीखा। प्रेस विज्ञप्ति अनुसार, कम्पोस्ट बनाने से लेकर फसल उगाने तक, उस कम्पोस्ट को खाद में बदलते देखना, ज़मीन जोतना, और प्रीमिया मिनी किचन गार्डन बनाना आदि में छात्र हर चरण में शामिल थे।
धैर्य और देखभाल के साथ उन्होंने बीज बोए, रोज़ाना उनकी देखभाल की और उनके विकास को देखा। इस प्रक्रिया में उन्होंने न केवल यह सीखा कि पौधे कैसे उगते हैं, बल्कि यह सीखा कि अपने भीतर ज़िम्मेदारी की भावना कैसे विकसित होती है। उनकी यह यात्रा शक्तिशाली लय को दर्शाती है, उन्होंने मिट्टी को छुआ, जीवन को सींचा और गर्व की फसल काटी।
यह भी पढ़ें… आईपीएल मैचों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
उत्साह तब अपने चरम पर पहुँच गया, जब छात्रों ने युवा किसानों की भूमिका निभाई और उन फसलों को काटा, जिन्हें उन्होंने अपने हाथों से उगाया था। इस खूबसूरत अनुभव ने सीखने की प्रक्रिया को जीवन से जोड़ा और उन्हें स्थिरता, सहानुभूति व प्रवफढति के प्रति सम्मान का पाठ पढ़ाया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



